Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Railway General And Platform Ticket:अब कहीं से भी कहीं का जनरल टिकट और प्लेटफार्म टिकट ले पाएंगे यात्री, रेलवे ने किया यह बड़ा फैसला

Railway General And Platform Ticket यात्रियों की सुविधा के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप (UTS On Mobile App) में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट दोनों…

Railway General And Platform Ticket यात्रियों की सुविधा के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप (UTS On Mobile App) में यात्रा टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट दोनों के लिए बाहरी सीमा जियो-फेंसिंग दूरी का प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब इससे रेल उपयोगकर्ता घर बैठे ही भारतीय रेल के किसी भी स्टेशन से किसी भी स्टेशन के लिए अपना अनारक्षित टिकट एवं प्लेटफार्म टिकट बुक कर पाएंगे।
जबकि जियो फेंसिंग की आंतरिक सीमा अपरिवर्तित रहेगी अर्थात केवल स्टेशन परिसर के बाहर से ही टिकट बुकिंग की अनुमति मिलेगी।

हटाया गया प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि वर्तमान में या बाहरी सीमा जिओ फेसिंग दूरी का प्रबंध 20 किलोमीटर का था अर्थात कोई भी यात्री वर्तमान में किसी स्टेशन से अधिकतम 20 किलोमीटर की दूरी तक ही उस स्टेशन से यात्रा हेतु अनारक्षित टिकट यह प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकता था। लेकिन अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। जनरल टिकट को लेकर यात्रा करने वाली यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्टफोन के जरिए जनरल टिकट ऑनलाइन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सुविधा से रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेने के लिए लंबी कतारों में लगने से बच सकते हैं और वे अपने मोबाइल से आसानी से अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं।