Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त : दूल्हे के पिता की मौत

बागेश्वर। यहा एक बारात के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो वाहन संख्या UK 02 5754 बागेश्वर से धरमघर की…

bageshwar me barat ka vahn dughtnagrast 1

बागेश्वर। यहा एक बारात के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो वाहन संख्या UK 02 5754 बागेश्वर से धरमघर की ओर जा रहा था । सुबह लगभग 8:30 बजे के आसपास कांडा रोड कलना बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हादसे में दूल्हे के पिता विनोद पंत पुत्र श्री गोविंद बल्लभ वर्ष आयु 58 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा की मौत हो गई। जबकि मोनिका पंत पत्नी अखिलेश पंत उम्र 25 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन में सवार प्रेम प्रकाश जोशी पुत्र डी एन जोशी उम्र 50 वर्ष निवासी गोखुरी कांडा,हेमा जोशी पत्नी रमेश जोशी उम्र 55वर्ष निवासी बाजपुर उधम सिंह नगर,विवन पंत पुत्र अखिलेश पंत उम्र 3 माह को भी चोट आई है।
घटना की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। बारात गोखुरी गांव से बीते शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय बागेश्वर आई हुई थी। बारात सुबह शनिवार 6 बजे विदा हुई। सुबह साढे आठ बजे कलना के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी।