Bank Holidays 2024: अप्रैल में 14 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी फटाफट निपटा ले काम, देखें पूरी लिस्ट

List of Bank Holidays in April 2024: आरबीआई के मुताबिक बैंक हॉलिडे लिस्ट में अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के अलावा शनिवार और रविवार…

List of Bank Holidays in April 2024: आरबीआई के मुताबिक बैंक हॉलिडे लिस्ट में अलग-अलग राज्यों में होने वाले त्योहारों के अलावा शनिवार और रविवार को होने वाली बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल है।

Bank Holidays In April 2024: 1 अप्रैल 2024 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल के महीने में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हर महीने के तरह इस महीने भी कई दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। आरबीआई के ऑफिसियल वेबसाइट पर बताया गया है कि अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे RBI ने राष्ट्रीय स्तर पर बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जारी की है।

बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्‍ट

ऐसे में अगर आपको बैंक में बैंकिंग से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाना है तो छुट्टियां से पहले ही यह काम करवा ले। आपके लिए यह जानना जरूरी है कि अप्रैल महीने में कब-कब बैंक बंद रहेंगे जिससे आपको किसी तरह की परेशानी ना हो क्योंकि अगर बैंकों में छुट्टी रहेगी तो बैंक से जुड़े काम आपके अटक जाएंगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अप्रैल महीने में कब-कब बैंकों की छुट्टियां (List of Bank Holidays in April 2024) रहने वाली हैं।

अप्रैल 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां:

7 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

13 अप्रैल 2024: महीने के दूसरे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे।

14 अप्रैल 2024: रविवारके चलते देश भर में बैंक रहेंगे।

21 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अप्रैल 2024: महीने के चौथे शनिवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे

28 अप्रैल 2024: रविवार के चलते देश भर में बैंक रहेंगे।

अप्रैल 2024 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों के कारण कई राज्यों के बैंक बंद रहेंगे:-

1 अप्रैल 2024: सालाना अकाउंट क्लोजिंग की वजह से देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

5 अप्रैल 2024: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और जमात उल विदा के मौके पर तेलंगाना,जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

9 अप्रैल 2024: गुड़ी पड़वा / उगाड़ी फेस्टिवल / तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

10 अप्रैल 2024: रमजान-ईद के मौके पर कोच्चि और केरल में बैंक बंद रहेंगे।

11 अप्रैल 2024: ईद या ईद उल फितर के मौके पर चंडीगढ़, गंगटोक, कोच्चि को छोड़कर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल 2024: बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के अवसर पर गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

17 अप्रैल 2024: रामनवमी के मौके पर चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद,अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, रांची,शिमला,  मुंबई, जयपुर, कानपुर,लखनऊ और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।

20 अप्रैल 2024: गरिया पूजा के दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

हालांकि इन छुट्टियों से आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकों की छुट्टियों के दौरान आप ब्रांच जाकर बैंकिंग का काम नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और बैंकिंग और एटीएम सर्विस बिना किसी रूकावट के चलते रहेंगे। इन पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।