आप भी मदद करें: गंभीर बीमारी से जूझ रहे जैंती के बलवंत की मदद को उठ रहें हैं हाथ

You also help: Hands are being raised to help Balwant of Jainthi who is suffering from serious illness अल्मोड़ा, 19 मार्च 2024- मूल रूप से…

You also help: Hands are being raised to help Balwant of Jainthi who is suffering from serious illness

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2024- मूल रूप से दाड़मी बिरखम जैंती निवासी बलवंत मेहरा पुत्र मोहन सिंह गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, दिल्ली के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।


डाक्टरों ने उनके उपचार के लिए तात्कालिक 15 लाख रुपये के खर्च का अनुमान जताया है। इसके लिए क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए तत्परता से आगे आई हैं।
कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं और अपने स्तर से मदद कर रहे हैं।


ऐड़ी कृपा जन जागृति सेवा संस्था सहित कई लोग सामुहिक रूप से मदद को आगे आए हैं लेकिन उपचार के लिए एक बड़ी राशि की जरूरत है। बलवंत के पिता गाजियाबाद में रह कर वाहन चालक का कार्य करते हैं।

Screenshot 2024 0319 215247


यदि आप भी मदद करना चाहें तो जरूर आगे आएं आपकी छोटी सी मदद भी एक बड़ा सहयोग बन सकती है। उत्तरा न्यूज भी सभी सामाजिक लोगों से बलवंत की मदद करने की अपील करता है।सामाजिक कार्यकर्ता उमेद सिंह बर्गली,चन्दन बिष्ट, लक्ष्मण सिंह पटवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत की मदद के लिए आर्थिक सहयोग में जुटे हैं।
यदि आप मदद करने के इच्छुक हैं तो बलवंत के पिता मोहन सिंह के नंबर 9899716862 पर यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं या फिर नीचे दिए गए यूपीआई क्यूआरकोड को स्कैन कर मोहन बोरा नाम देखने के बाद पेमेंट‌कर सकते हैं।

Screenshot 2024 0319 215101