बनभूलपुरा हिंसा : मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके लड़के के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इसी क्रम में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में आज 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस ने कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तार कर लिया है। वही बनभूलपुरा घटना में शामिल आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।