हल्द्वानी में हुए बबाल पर प्रेस वार्ता में यह बोले डीएम और एसएसपी

हल्द्वानी में बीते रोज हुए बबाल के बाद आज शुक्रवार को नैनीताल की जिला अधिकारी वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी में…

हल्द्वानी में बीते रोज हुए बबाल के बाद आज शुक्रवार को नैनीताल की जिला अधिकारी वंदना सिंह और एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी में एक संयुक्त प्रेसवार्ता में ताजा हालात के बारे में जानकारी दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


नैनीताल की जिला अधिकारी ने कहा कि दंगाइयों ने पेट्रोल बम से किया वनभूलपूरा थाने पर हमला किया और थाने में मौजूद पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को जिंदा जलाने की गई कोशिश की। जिलाधिकारी ने कहा कि कई सरकारी वाहनों पर आगजनी हुई है।


प्रशासन के अनुसार दंगाइयों ने स्थल ढहाने की कार्रवाई से पहले हुई सुनवाई के दौरान पथराव और आगजनी पहले से तैयारी कर ली थी। प्रशासन के अनुसार 30 जनवरी दंगाइयों के छतों पर एक भी पत्थर नही था। प्रशासन का दावा है कि पत्थर,पेट्रोल बम और हथियार भी पहले से जमा कर लिए गए थे।


दंगाइयों ने गांधीनगर क्षेत्र में जमकर बवाल मचाया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। हिंसा में 2 लोगों की गाोली लगने से मौत हुई है अब तक पुलिस ने 4 दंगाइयों को किया गिरफ्तार किया है।


एसएसपी ने दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे कठोरतम कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस को अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दे दिए गए हैं। वही एसएसपी ने कहा कि आगजनी पथराव करने वाले दंगाइयों की पहचान की जा रही है और सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा प्रशासन ने हल्द्वानी की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।