हल्द्वानी में इंटरनेट सेवाएं बंद, 4 की मौत , अगले आदेशों तक लगा कर्फ्यू

नगर निगम और प्रशासन की टीम ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को गिराया। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों भारी संख्या में…

नगर निगम और प्रशासन की टीम ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में अवैध मदरसा और नमाज स्थल को गिराया। जिसके विरोध में स्थानीय लोगों भारी संख्या में एकत्रित होकर अभियान में शामिल लोगों पर पत्थरबाजी कर दी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार उपद्रव में 4 लोगों की मौत हो गई। वही सैकड़ों लोग घायल हो चुके है। इस दौरान उपद्रवियों ने आगजनी भी कर दी। मामला तुंरत देहरादून पहुंचा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में एक्शन लिया है। घटना के बाद से हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगाया गया है।

इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। देर रात हॉस्पिटल घायलों की स्थिति जानने पहुंची डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि नुकसान हुआ है उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

अभियान के दौरान पत्थरबाजों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से रिकॉर्ड की गई है। पुलिस को कई फुटेज मिले हैं। यहां से उपद्रवियों की पहचान आसानी से हो पाएगी।