सीएम धामी कैबिनेट के साथ जाएंगे अयोध्या धाम , अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड सदन

कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस शुभ अवसर की उत्तराखंड सरकार भी साक्षी बनेगी। सीएम…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस शुभ अवसर की उत्तराखंड सरकार भी साक्षी बनेगी। सीएम धामी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि 22 जनवरी के बाद वह पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम जाएंगे। अयोध्या में तीन एकड़ भूमि पर राम भक्तो के लिए भव्य उत्तराखंड सदन बनेगा। जिसके लिए उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश सरकार से भूमि मांगी थी, जो स्वीकृत हो चुकी है। जिस पर सीएम धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया।

राम भक्तो ने कहा कि उनका 500 वर्षो से अधिक का इंतजार अब खत्म हुआ है। पूरा भारत 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का साक्षी बनेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272