दावा:: 10 दिन में 1700 व्यापारियों ने ली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता

Claim:: In 10 days, 1700 traders took membership of Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal अल्मोड़ा, 12 जनवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की…

Claim:: In 10 days, 1700 traders took membership of Devbhoomi Udyog Vyapar Mandal

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

अल्मोड़ा, 12 जनवरी 2024- देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव की तियारियों के तहत व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान लगातार दसवें दिन भी जारी है।


व्यापारियों का कहना है कि देवभूमी उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा व्यापारियों की सदस्यता शुल्क 50 रुपए रखने से भी व्यापारी वर्ग काफी उत्साहित और सहमत दिखे।
उन्होंने कहा कि अभियान के दसवें दिन 146 से अधिक व्यापारियों को सदस्यता दिलाई गई।
शुक्रवार के दिन व्यापारियों को सदस्यता ग्रहण कराने के अभियान की शुरूआत लोअर माल रोड, लिंक रोड, बक्शीखोला, माल रोड तक सदस्यता की गई।

अभियान के तहत आज 146 से अधिक व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता दिलाई गई।संयोजक मंडल के पदाधिकारियों का दावा है कि अभी तक 1700 से अधिक व्यापारियों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है व्यापार से सम्बन्धित व्यापारियों की समस्याओं को सुना जा रहा है कैसे उनका समाधान हो सकता है उसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सदस्यता अभियान में राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, संजय साह ‘रिक्खू’, हिमांशु कांडपाल, विनीत बिष्ट, भीमा पवार, रोहित साह, आनंद भोज, दीप चंद्र जोशी आदि व्यापारी मौजूद रहे।