साइबर ठगी का शिकार हुए युवक ने गटका जहर

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में साईबर ठगी केचलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगडऩे पर युवक को राजकीयबी.डी. पांडे जिला अस्पताल…

नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र में साईबर ठगी केचलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगडऩे पर युवक को राजकीयबी.डी. पांडे जिला अस्पताल में लाया गया जहां युवक को उपचार दिया जा रहाहै।कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भवाली निवासी एक युवक नेसोमवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

युवक की हालत बिगडऩे के बाद परिजनोंको पता चला तो युवक के ताऊ युवक को नैनीताल स्थित राजकीय बी.डी. पांडे जिला अस्पताल ले आए। जहां युवक को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।कोतवाली में तैनात एसएसआई दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस की ओर सेपूछताछ में युवक के ताऊ जी ने बताया कि युवक के साथ साईबर ठगी हुई है।

परिजनों की नाराजगी से बचने के लिए युवक ने जहरीला पदार्थ गटक लिया,फिलहाल युवक की हालत ठीक है।