लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा , 24 घंटे में 761 नए मामले , 12 की मौत

कोरोना खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है। इसके मुताबिक भारत में बीते 24 घंटो में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

कोरोना खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी है। इसके मुताबिक भारत में बीते 24 घंटो में एक दिन में 761 नए covid 19 मामले आए है जबकि 12 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार , सक्रिय कोरोना के मामले पीछे दिन के 4,423 से घटकर 4,334 हो गया। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक , 12 मौतो में से केरल में 5, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में दो और उत्तर प्रदेश में एक मौत हुई, जिससे मरने वालो की संख्या 5,33,385 हो गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटो में 838 लोग covid 19 से ठीक हुए, जिससे ठीक होने वालो की कुल संख्या 4.44 करोड़ (4,44,78,885) हो गई। मंत्रालय के अनुसार , राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत आंकी गई है। जनवरी 2020 में देश में covid के प्रकोप के बाद से अब तक भारत में 4.50 करोड़ (4,50,16,604) दर्ज किए गए है।