ऊनी वस्त्रों में उठ गए है रोए तो अपनाए इस ट्रिक को ,एकदम नए लगेंगे कपड़े

सर्दी के मौसम में लोग ऊनी वस्त्रों का उपयोग अधिक करते है। ऊनी कपड़ों में जमाव एक आम समस्या हो सकती है, जिसके चलते वह…

सर्दी के मौसम में लोग ऊनी वस्त्रों का उपयोग अधिक करते है। ऊनी कपड़ों में जमाव एक आम समस्या हो सकती है, जिसके चलते वह पुराने दिखने लगते है। जिस वजह से लोग कपड़ो को बेकार समझने लगते हैं। लेकिन आप कुछ स्मार्ट हैक्स से इस समस्या से आसानी से निपट सकते है। आइए हम आपको बताते है कैसे आप इन गोलियों को हटा सकते हैं।

इसके लिए आप बारीक दांतों वाली कंघी का प्रयोग कर सकते हैं। आपके पास छोटी बारीक दांतों वाली कंघी है,तो यह गोलियां निकालने के लिए एक उपयोगी उपकरण हो सकती है। कपड़े की सतह पर धीरे से कंघी चलाए और गोलियां निकल जाएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके आलावा स्वेटर पर एक रेजर भी बचाव में आ सकता है। आप सावधानी के साथ रेजर का उपयोग करे, इसे उस सतह पर धीरे से चलाए जहां गोलियां मौजूद है। रेजर गोलियों को काटने में मदद करता है, जिससे आपका स्वेटर ताजा और नया दिखता है। साथ ही आप हेयर ड्रायर से भी स्वेटर की गोलियां निकाल सकतें हैं। ठंडी हवा गोलियों को ढीला करने में मदद करती है, जिससे उन्हें निकालना आसान हो जाता है।

यह विधि आपके ऊनी कपड़ों को ताजा करने के लिए त्वरित और कुशल है। वही लिंट रिमूवर ब्रश बाजार में उपलब्ध है यह गोलियां हटाने और ब्लेजर और अन्य ऊनी कपड़ों को साफ रखने के लिए उत्कृष्ट उपकरण हो सकतें हैं। यह ब्रश बारीक और बड़ी दोनो प्रकार की गोलियों को आसानी से हटा सकतें हैं।