संसद भवन में हमले की बरसी पर लोकसभा में हुई बड़ी सुरक्षा चूक

दिल्ली। बुधवार को संसद हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। दरअसल लोकसभा की कार्यवाही के दौरान…

दिल्ली। बुधवार को संसद हमले की 22वीं बरसी पर नए संसद भवन में बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। दरअसल लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में से दो युवक अचानक सदन के पटल पर कूद गए और पीला धुआं स्प्रे कर दिया। इसी दौरान संसद के बाहर भी एक महिला समेत दो लोगों ने धुआं फैलाकर हंगामा किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अचानक हुई इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान लखनऊ के सागर शर्मा और मैसुरु के मनोरंजन के रूप में हुई। वहीं संसद के बाहर से 42 वर्षीय नीलम और 25 वर्षीय अनमोल शिंदे को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।