स्थाई राजधानी के लिए आंदोलन कर रहे 38 आंदोलनकारियों पर ठोका मुकदमा, एक साल पहले गैरसैंण में किया था प्रदर्शन

अल्मोड़ा : गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर पिछले वर्ष गैरसैंण में प्रदर्शन करने वाले 38 आंदोलनकारियों पर प्रशासन ने विभिन्न…

अल्मोड़ा : गैरसैंण को स्थाई राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर पिछले वर्ष गैरसैंण में प्रदर्शन करने वाले 38 आंदोलनकारियों पर प्रशासन ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, प्रशासन की इस कार्रवाई से आंदोलनकारी संगठनों में गहरी नाराजगी व्याप्त है |
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी बनाने के लिए किए गए आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि 22 मार्च 2018 को गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन कर रहे 38 सामाजिक कार्यकर्ताओं पर एक दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं,
तिवारी ने कहा है कि राजधानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर इस तरह मुकदमे दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने के बाद अब इन आंदोलनकारियों को 3 मई को न्यायालय में प्रस्तुत होने के आदेश जारी किए गए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

तिवारी ने प्रशासन पर जन भावनाओं को तार तार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है |उन्होंने कहा कि इसे प्रदेश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।