टनल हादसा : कंपनी अंदर फंसे मजदूरों को नही नहीं बल्कि सुरंग को बचाना चाहती हैं : मजदूर साथी

टनल सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में देरी होने से मजदूरों के साथियों में आक्रोश है। शनिवार को मजदूरों ने सुरंग निर्माण…

टनल सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में देरी होने से मजदूरों के साथियों में आक्रोश है। शनिवार को मजदूरों ने सुरंग निर्माण से जुड़ी एनएचआईडीसीएल व निर्माण कंपनी नवयुगा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

मजदूरों का कहना है कि कंपनी सुरंग में फंसे मजदूरों को नही बल्कि सुरंग को बचाना चाहती है। जिस कारण अभी तक मजदूरों को बाहर नही निकाला गया है। सुरंग में फंसे मजदूरों का हौसला अब टूटने लगा है। एक हफ्ते से सुरंग में फंसे मजदूर साथियों की चिंता अब मजदूरों को सताने लगी है। जिनको अधिकारियों ने ढांढस बंधाया।