अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , यह रहेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। उनकी सुरक्षा के यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह पंतनगर विवि…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। उनकी सुरक्षा के यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंची। आज शाम वह देहरादून के लिए रवाना होंगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।