आज सोमवार को फिर से बिहार समेत दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी दो दिन पहले ही नेपाल में भूकंप से तबाही मची थी। इसके बाद उत्तराखण्ड,यूपी, दिल्ली समेत एनसीआर,बिहार,मध्य प्रदेश और हिमांचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमालय पहाड़ के आसपास के देशों में 70 से ज्यादा बड़े झटके इस साल अब तक आ चुके हैं।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल था, भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई जा रही हैं।इससे पहले शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था,इसने नेपाल में बहुत तबाही मचाई थी।

