कौशल कुमार चुने गए परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष, गौरव को मिली मंत्री की जिम्मेदारी,तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा। उत्ताचंल परिवहन मजदूर संघ की शाखा अल्मोड़ा के वार्षिक चुनावों में कौशल कुमार को अध्यक्ष चुना गया। गौरव शाह को मंत्री की जिम्मेदारी मिली जबकि मनीष जोशी और कैलाश बड़ोला उपाध्यक्ष चुने गए। चतर सिंह और गिरधारी कुमार को संयुक्त मंत्री, कुंदन लाल संगठन मंत्री, मोहन लाल संप्रेक्षक,भगवंत मेहरा कार्यालय सचिव और मीना कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इससे पूर्व चुनाव अधिकारी केएन ध्यानी, लक्ष्मण रजवार और विरेन्द्र बिष्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है। निगम प्रबंधन अविवेकपूर्ण तरीके से लंबे रूटों पर छोटे वाहनों को दौड़ाया जा रहा है। मार्गों में वाहनों के खराब होने पर बिल पास नहीं हो रहे हैं। डीजल के औसत के लिए कर्मचारियों से अभद्रता की जा रही है। सभी ने एक स्वर में कर्मचारी समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर मदन बिष्ट,सुनील कुमार, महेश शर्मा,भगवंत मेहरा,उमेश जोशी, आनंद सिंह,डीएन पाठक, टेक सिंह,मोहन राम,चंदनी पांडे आदि मौजूद ​थे।