होली एंजिल के छात्रों ने किया विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण

अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जीव विज्ञान शिक्षिका कीर्ति जोशी के नेतृत्व में हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM


अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत जीव विज्ञान शिक्षिका कीर्ति जोशी के नेतृत्व में हवालबाग स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। छात्र छात्राओं को संस्थान के डा० निर्मल चन्द्र, डा० विजय सिंह वीणा और डा० अंकिता कांडपाल ने जीव विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत कराया। छात्रों ने वहां पर कृषि से जुड़ी हुई बातों का ज्ञान प्राप्त किया तथा कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीकों के प्रयोग द्वारा अनेक संभावनाओं का ज्ञान भी प्राप्त किया। छात्र छात्राओं ने संस्थान में कृषि के क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था तथा पाली हाउस के प्रभाव को समझा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० मनोज चौधरी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण जैसे कार्यक्रमों से बच्चों को भ्रमण के साथ ही अपने विषय से संबधित जिज्ञासाओं को शांत करने का मौका मिलता है। उन्होने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कृषि के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान प्रदान करवाना था। विद्यालय के चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट प्रबंधक, बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट तथा किशन सिंह बिष्ट ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन समय समय पर करवाने की जानकारी दी।