Almora- शहर में आवारा घूम रहें गौवंश को पहुंचाया गौ सदन , पशुओ को आवारा छोड़ने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

अल्मोड़ा। पशु विभाग द्वारा नगर में आवारा घूम रही गायों को गौ सदन पहुंचा दिया गया है।अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार…

अल्मोड़ा। पशु विभाग द्वारा नगर में आवारा घूम रही गायों को गौ सदन पहुंचा दिया गया है।अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को नगरपालिका परिषद् द्वारा जिला पंचायत, पशुपालन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से नगर क्षेत्र में घूम रहे 9 आवारा,निराश्रित गोवंश को गो सेवा न्यास गुरुकुल कटारमल, ज्योली, अल्मोड़ा के गौ सदन पहुॅचाया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा जनहित में नगर से आवारा गोवंश को हटाने की कार्यवाही लगातार गतिमान है। जिन पशु स्वामियों द्वारा अपने पशु नगर में आवारा छोड़े जा रहे है, उनके खिलाफ कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

उन्होंने सभी गोवंश स्वामियों से अपील की है कि वे अपने गोवंश को नगर में कदापि न छोड़े, पकड़े जाने पर उनके विरूद्व नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान में पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी, वन पर्यवेक्षक हरीश चन्द्र, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।