एसएसजे यूनिवर्सिटी के नव नियुक्त कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट का कुविवि में हुआ स्वागत

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर में जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष व बायोमेडिकल के संकायाध्यक्ष प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,…

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के डीएसबी परिसर में जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष व बायोमेडिकल के संकायाध्यक्ष प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति पद पर नियुक्ति होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कुविवि के कुलपति, प्राध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत- अभिनंदन किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस अवसर पर कुविवि के कुलपति प्रो० दीवान सिंह रावत ने कहा कि नवनियुक्त कुलपति प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त नियंत्रक आर्या, डॉ० महेंद्र राणा, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, एल०डी० उपाध्याय, भूपाल सिंह करायत के साथ विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ प्रोफेसर एवं अधिकारी मौजूद रहे।