Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अब कोविन पोर्टल से डाटा लीक का मामला उछला, जांच कराएगी सरकार

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल के डाटा में सेंध लगाने…

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल के डाटा में सेंध लगाने की रिपोर्ट पर जांच के आदेश दिए हैं। मामले पर स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कहा कि कोविन के आंकड़े पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आंकड़ों में सेंध लगने की खबरें बेबुनियाद हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि ट्विटर पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया है कि टेलीग्राम (ऑनलाइन मैसेंजर एप्लिकेशन) बोट का उपयोग करते हुए कोविड टीका लगवाने वाले लोगों के निजी डेटा तक पहुंचा जा रहा है। इन खबरों के आने के बाद मंत्रालय ने कहा कि साइबर सुरक्षा एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। पोर्टल के मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए आंतरिक प्रक्रिया भी शुरू की गई है।