नवरात्र के दशहरे के दिन दर्जनों बटुकों के हुए उपनयन संस्कार, चितई स्थित गायत्री आश्रम में आयोजित हुआ सामुहिक कार्यक्रम

अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के दशहरा महापर्व पर चितई गोलू मंदिर के पास गायत्री आश्रम में सामूहिक उपननयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्जन भर…

janeu 1
photo-uttranews

25
26

अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के दशहरा महापर्व पर चितई गोलू मंदिर के पास गायत्री आश्रम में सामूहिक उपननयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दर्जन भर बटुकों का परिजनों की मौजूदगी में सामुहिक जनेऊ व उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। कुमाँऊनी परिधान में पहुंचे कर्मकांडी पंडितों व यजमानों ने वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार अपने बच्चों के संस्कार कराए। लोगों का कहना था कि मंगहगाई के दौर में इस प्रकार के आयोजन जहां राहत देते हैं वहीं गायत्री परिवार में पूरे रीति रिवाजों का पालन कर वैदिक संस्कृति का महत्व बरकरार रखने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजक ​गणेश दत्त भट्ट ने कहा कि सामुहिक परिवेश में वैदिक कार्यक्रमों का आयोजन कर इसका प्रसार के साथ ही लोगों को अपनी रीति रिवाजों और वैदिक परंपरा के प्रति रूझान बनाए रखना भी एक उद्देश्य है।

janeu 2
photo-uttranews