अल्मोड़ा मल्ला महल में रामनवमी पर कार्यक्रम आयोजित, यहां देखें झलकियां

email image link अल्मोड़ा, 30 मार्च 2023- आज रामशिला मन्दिर मल्ला महल, अल्मोडा में राम नवमी के शुभ अवसर पर “नवरात्री नारी शक्ति उत्सव” का…

अल्मोड़ा, 30 मार्च 2023- आज रामशिला मन्दिर मल्ला महल, अल्मोडा में राम नवमी के शुभ अवसर पर “नवरात्री नारी शक्ति उत्सव” का आयोजन संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन तहसीलदार, अल्मोड़ा कुलदीप पाण्डे एवं गुंजन पाण्डे पाण्डे द्वारा रामशिला मन्दिर मल्ला महल, अल्मोडा कन्या पूजन कर किया गया।

कार्यक्रम में नयननाथ रावल एवं संतराम तथा आन्नदी देवी को कुमाऊँ की लोक कला / लोक गीत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भातखण्डे हिन्दूस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा रामचंन्द्र और दुर्गा पर आधारित कथक, भरतनाट्यम एवं संगीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कथक नृत्य का निर्देशन चंचल तिवारी, भरतनाट्यम का पूजा अन्डोला एवं गायन का जीवन चन्द्र द्वारा किया गया। तबले पर संगत राजेन्द्र न्याल, सुनील कुमार, ऋतु जोशी एवं प्रदीव द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय द्वारा किया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272
IMG 20230330 WA0007

बताते चलें कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा रामशिला मन्दिर में पूजना अर्चना की गई साथ ही संस्कृति विभाग द्वारा कन्या पूजन में प्रतिभाग किया गया। भातखण्डे संगीत महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुफ्त उठाया। इस मौके पर क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, डॉ चन्द्र सिंह चौहान, शिवराज सिंह बिष्ट, जन्मेजय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, रेखा तिवारी, भवान सिंह, दीपक कुमार, शिवराज सिंह, अर्जुन सिराड़ी आदि मौजूद रहे।