Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Ramshila temple Almora: रामनवमी को संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

Ramshila temple Almora: Many programs will be organized by the Department of Culture on Ram Navami अल्मोड़ा, 27 मार्च 2023- रामशिला मन्दिर(Ramshila temple Almora) मल्ला…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ramshila temple Almora: Many programs will be organized by the Department of Culture on Ram Navami

अल्मोड़ा, 27 मार्च 2023- रामशिला मन्दिर(Ramshila temple Almora) मल्ला महल अल्मोडा में राम नवमी के अवसर पर 30 मार्च को संस्कृति विभाग, अल्मोड़ा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भातखण्डे हिन्दूस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि इस मौके पर कन्या पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि इस अवसर पर भातखण्डे हिन्दूस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा रामचंन्द्र और दुर्गा पर आधारित कथक, भरतनाट्यम एवं संगीत आदि कार्यक्रम किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका इण्टर कालेज, एडम्स बालिका इण्टर कालेज एवं आर्यकन्या इण्टर कालेज अल्मोड़ा द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे ।

साथ ही इस मौके पर प्रसिद्ध लोक कलाकार सन्तराम एवं आनन्दी देवी और नैननाथ रावल जी को कुमाऊँ की लोक कला में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।

भातखण्डे हिन्दूस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉं. चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि Ramshila temple Almora में प्रस्तावित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अल्मोड़ा होंगी। उन्होंने समस्त जनता से इस कार्यक्रम बडचढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है।