कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त

editor1
1 Min Read

दिल्ली। एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

new-modern

बताते चलें कि मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था, जिसके खिलाफ राहुल के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।