shishu-mandir

उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों की हुई घोषणा

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। अल्मोडा जिले के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को वर्ष 2019-20 के लिए और नैनीताल जिले के एथलीट चंदन सिंह को वर्ष 2020-21 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न के लिए चुना गया है

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

जबकि धीरेन्द्र कुमार सेन, कमलेश कुमार तिवारी और संदीप कुमार डुकलान को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। उप निदेशक खेल सुरेश चन्द्र पाण्डे को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।

बताते चलें कि 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसके साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक जीतने वाले 168 खिलाड़ियों और 42 प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।