किसानों का दर्द- सरकार का ध्यान खींचने के लिए नासिक से मुंबई तक निकाला किसानों का मार्च

editor1
1 Min Read

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च निकाला है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में 12 मार्च से यह मार्च शुरू हुआ है। प्याज पर एमएसपी के साथ ही कृषि उपज के लिए उचित मूल्य, किसानों के लिए बिजली बिल में माफी, वन भूमि अधिकार और बेमौसम बारिश के कारण फसलों के नुकसान के लिए मुआवजा आदि उनकी प्रमुख मांगें हैं।

new-modern

इस मार्च में किसानों की भारी संख्या देखने को मिल रही है। बताते चलें कि इन दिनों प्याज के दामों में गिरावट किसानों के लिए समस्या बनी हुई है। प्याज किसानों को उनका लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। वहीं किसानों को अब अन्य फसलों के नुकसान का भी भय सता रहा है।