Earthquake In Uttarakhand- बागेश्वर और पौड़ी जिले में फिर से डोली धरती,नुकसान की कोई सूचना नही

पहले बागेश्वर और अब फिर पौड़ी गढ़वाल जिले में में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। National Center for Seismology के अनुसार बागेश्वर और…

पहले बागेश्वर और अब फिर पौड़ी गढ़वाल जिले में में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। National Center for Seismology के अनुसार बागेश्वर और पौड़ी जिले में अलग—अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
Earthquake tremors felt in Bageshwar and Pauri districts

उत्तराखण्ड वैसे ही भूकंप के हिसाब से काफी संवेदनशील माना जाता है। आ​ज ही बागेश्वर जिले में भी भूंकप के झटके महसूस किए गए। सुबह 4:47 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मांपी गयी। पौड़ी गढ़वाल जिले में आज सुबह 10:31 पर आए इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.4 रही।इससे पहले 20 फरवरी को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए ,इसकी रिक्टर स्केल तीव्रता 2.5 थी।भूकंप से नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है।