विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के समर्थन में आए पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों का मामला अभी सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। अब भाजपा सांसद और पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम…

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों का मामला अभी सुलझता हुआ नहीं दिख रहा है। अब भाजपा सांसद और पूर्व कानून मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तराखंड में विधानसभा से बर्खास्त किए गए 228 कर्मियों का समर्थन किया है। उन्होंने विधानसभा में एक ही नियम के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को लेकर अलग-अलग मानक अपनाने पर सवाल उठाए हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताते चलें कि विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त 228 तदर्थ कार्मिकों ने संयुक्त रूप से पूर्व कानून मंत्री स्वामी को पत्र लिखकर अपने मामले की जानकारी दी। इस पर स्वामी ने कहा कि बर्खास्त कर्मियों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी को पत्र लिखकर कहा कि उन्हें न्याय देने के लिए कार्यवाही होनी चाहिए।