आदमी आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा मुख्यालय का घेराव करने के दौरान हुई गिरफ्तारियां

देहरादून। रविवार का दिन भी देहरादून में हंगामेदार रहा। आदमी आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अडानी प्रकरण की जांच और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…

देहरादून। रविवार का दिन भी देहरादून में हंगामेदार रहा। आदमी आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अडानी प्रकरण की जांच और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मुख्यालय का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दरअसल रविवार दोपहर को आप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की ओर रवाना हुए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नेहरू कालोनी में पुलिस ने फौव्वारा चौक के पास बेरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया हुआ था।

पुलिस के जबरन रोकने पर आप कार्यकर्ता उग्र हो गए और बेरिकेडिंग पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। आप कार्यकर्ताओं को शांत न होता देख पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ले गई। गिरफ्तारी देने वालों में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद आदि शामिल रहे।