shishu-mandir

अनोखी सलाह- काला टीका लगाएं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी : सतपाल महाराज

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनोखी सलाह दी है जो कि सोसियल मीडिया में भी काफी वायरल हो रही है। सतपाल महाराज ने कहा है कि मुख्यमंत्री को काला टीका लगाना चाहिए।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

पिछले दिनों एक निजी सर्वे में सीएम धामी को देशभर में सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री बताया गया था। काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है सीएम को सबसे हैंडसम व सबसे सुंदर सीएम चुना गया है। सीएम पुष्कर को अब काला टीका लगाना चाहिए ताकि उन्हें किसी की नजर न लगे। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि हैं। यहां रहने वाले देवतुल्य इंसान सुंदर होते हैं।