बड़ी खबर- भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद गुजरात में पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा रद्द

editor1
1 Min Read

गुजरात। गुजरात से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा आज, 29 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। इस खबर के सामने आने से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका लगा है।

new-modern

बताते चलें कि पंचायत जूनियर क्लर्क के 3350 पदों पर भर्ती के लिए आज होने वाली परीक्षा में 17 लाख कैंडिडेट्स एग्जाम देने वाले थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से आयोजित होती इससे पहले ही पेपर लीक होने की खबर मिली और एग्जाम को रद्द कर दिया गया।

मामले की तहकीकात कर रही गुजरात एटीएस ने पेपर लीक मामले में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें 5 लोग गुजरात से हैं जबकि 10 से अधिक गुजरात के बाहर के हैं।