Bageshwar- उत्तरायणी मेले को लेकर नगर व्यापार संघ बागेश्वर की बैठक आयोजित, यह हुए निर्णय

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

बागेश्वर। आज रविवार 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से नगर व्यापार संघ बागेश्वर की आम बैठक बाबा बागनाथ के प्रांगण रखी गई जिसमे तहबाजारी, यूजर चार्ज, उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापारी को दी जाने वाली अस्थाई सदस्यता व मंडलसेरा पीपल चौक सड़क के किनारे बनी दुकानों में लगे नगर पालिका द्वारा नोटिस पर चर्चा की की गई।

new-modern

इस दौरान निर्णय लिया गया कि तहबाजारी को वापस लेने की मांग को लेकर कल व्यापारियों का प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी बागेश्वर को ज्ञापन व वार्ता कर आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेगा। इसके साथ ही यूजर चार्ज पर व्यापार संघ का पूर्ण निर्णय लागू रहेगा। जब तक नगर में व्यापारियों से डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित नही किया जाता है तब तक कोई भी व्यापारी यूजर चार्ज नहीं देगा।

वहीं उत्तरायणी मेले में बाहरी व्यापारी को 14 जनवरी से 24 जनवरी तक 10 दिन की नगर व्यापार संघ बागेश्वर अस्थाई सदस्यता देगा। 25 जनवरी के बाद सभी बाहरी व्यापारी अपने अपने क्षेत्र को वापस प्रस्थान करेंगे। उत्तरायणी मेले में झूला पुल पूर्व की तरह एक साइड से खोला जाए। पूर्व नगर उपाध्यक्ष गौरव कथायत से मारपीट के आरोपियों को अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार नही किया गया है जिसके लिए व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल कोतवाली का घेराव करेंगे।

इस दौरान कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर ने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दास्त नही किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले में व्यापारियों को सिर्फ 10 दिन की ही नगर में व्यापार करने की अस्थाई सदस्यता मिलेगी उसके बाद उनको पुनः 25 जनवरी को अपने अपने शहर में वापस जाना होगा।

बैठक में कवि जोशी अध्यक्ष नगर व्यापार संघ बागेश्वर,पुष्कर किरमोलिया सचिव, नवीन लाल साह जिला कोषाध्यक्ष,उमेश साह जिला संरक्षण,विपिन साह,पंकज पाण्डे,हरीश सोनी,बब्लू जोशी,गोविंद लाल साह,आशीष लाल साह,तारा दत्त तिवारी,सुनील कुमार,अमित रस्तोगी,सुंदर सिंह,रविंद साह,भगत रावल,देवेंद्र अधिकारी, भरत रावल,दीपक जोशी,हरीश रावल,रमेश दानू,रमेश चौबे,संजू रावल,महिपाल भरड़ा,चंदन कोरंगा,भगवती प्रसाद,गजेंद्र सिंह,मनोज अधिकारी,विजय कुमार वर्मा,बसंत जोशी,संतोष जोशी, खड़क सिंह आदि मौजूद थे।