उत्तराखंड के 1800 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस के हवाले

देहरादून। उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों की राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत लाने के लिए प्रथम चरण के तहत 52 थाने…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

देहरादून। उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों की राजस्व पुलिस व्यवस्था को नियमित पुलिस व्यवस्था के तहत लाने के लिए प्रथम चरण के तहत 52 थाने एवं 19 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का सीमा विस्तार करते हुए कुल 1800 राजस्व पुलिस ग्रामों को नियमित पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है। इन 1800 गांवों में पुलिस व्यवस्था स्थापित होने से अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में कमी आएगी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

जानकारी के अनुसार द्वितीय चरण में छह नए थानों एवं 20 रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों का गठन प्रस्तावित है। नए थानेचौकियों के गठन के अंतर्गत लगभग 1444 राजस्व ग्राम नियमित पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अधिसूचित किए जाने की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।