अल्मोड़ा ब्रेकिंग- पेड़ से लटका मिला युवक का शव,घर में मचा कोहराम

अल्मोड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है,एक युवक का शव एक पेड़ में लटका हुआ दिखाई दिया। मामला धौलादेवी ब्लॉक के दन्या…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आ रही है,एक युवक का शव एक पेड़ में लटका हुआ दिखाई दिया।


मामला धौलादेवी ब्लॉक के दन्या क्षेत्र के पोखरी गांव का है है। गांव के ही जसांण गधेरे के समीप एक पेड़ के पास एक युवक का शव लटका ​हुई दिखाई दिया। युवक का शव मिलने से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। युवक की पहचान नंदन सिंह पुत्र गिरीश सिंह के रूप में हुई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


शव मिलने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, दन्या थाने से आए पुलिस बल ने शव को नीचे शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत शनिवार की सुबह 7 बजे दन्या क्षेत्र के ग्राम पोखरी का निवासी नंदन सिंह पुत्र गिरीश सिंह घर से कही चला गया। उसके परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नही मिला।

लोगों को जशांण गधेरे में एक युवक फंदे से लटका दिखाई दिया। उसके परिजनो ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गयी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर गए और जानकारी ली। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है।