मुख्यमंत्री से मुलाकात की जिद पर अड़े विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों ने तीन दिन में सीएम से वार्ता नहीं कराए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। उन्होंने…

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों ने तीन दिन में सीएम से वार्ता नहीं कराए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। उन्होंने फिलहाल विधानसभा के निकासी गेट से धरना दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। दरअसल बर्खास्तगी से नाराज कर्मचारी 2016 से पहले के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग को लेकर विधानसभा के निकासी गेट पर धरने पर बैठे हुए थे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सोमवार को डीएम सोनिका और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इन लोगों से वार्ता की। उन्होंने इनको तीन दिन के भीतर सीएम पुष्कर धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी निकासी गेट से हटकर डिफेंस कॉलोनी गेट के पास धरने पर बैठ गए। उधर, बर्खास्त कर्मचारी ने कहा कि नौकरी से हटाए जाने के बाद वो गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे हैं। लोन की किस्त, बच्चों की फीस तक देने के पैसे नहीं हैं। आरोप लगाया कि उनके खिलाफ भेदभावपूर्ण कार्रवाई की गई।