चुनावों के बाद अब मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज हुई

दिल्ली। गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव और विभिन्न उपचुनावों के बाद अब कैबिनेट मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज होने लगी है। चर्चाएं तो…

दिल्ली। गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनाव और विभिन्न उपचुनावों के बाद अब कैबिनेट मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज होने लगी है। चर्चाएं तो इस बात की भी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर भी कुछ फेरबदल हो सकते हैं। जिन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड खराब है उनको या तो मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है या उनके मंत्रालयों में फेरबदल किया जा सकता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

करीब पांच महीने पहले मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार की जब चर्चा हुई थी, तो तकरीबन एक दर्जन मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव की बात सामने आई थी। संभावना है कि जो भी फेरबदल होंगे वह अगले साल से लेकर 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के अलग-अलग राज्यों के चुनावों के लिहाज से ही किए जाएंगे।

दरअसल अगले साल होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए अनुमान यही लगाया जा रहा है कि राजनैतिक समीकरणों के लिहाज से जल्द ही मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार देखने को मिल सकत है। फिलहाल इन तमाम चर्चाओं के बीच दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावों के आकलन के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा बदलाव के फेरबदल की पहली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।