अलकनंदा अशोक बनी भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की संयुक्त सचिव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष अलकनन्दा अशोक भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की संयुक्त सचिव चुनी गई है। शनिवार यानि आज 10 दिसम्बर को भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव में अलकनन्दा अशोक ने सुमन कौशिक को 27 वोट से हराया।
अलकनंदा को 48 जबकि सुमन कौशिक को 21 वोट मिले।अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ ने नामांकित किया था।

new-modern


अलकनंदा अशोक वर्तमान में उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष का पदभार संभाल रही हैं। वह बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव भी रह चुकी हैं।

अलकनन्दा अशोक 4 बार एशियन राफ्टिंग चैंपियन रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कयाकिंग में कांस्य पदक हासिल कर चुकी है। उन्होंने दो बार मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अलकनंदा अशोक की बेटी कुहू गर्ग बैडमिंटन खिलाड़ी है और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर कुहू ने 13 अन्तर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं।


भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुने जाने पर अलकनन्दा अशोक ने उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का धन्यवाद अदा किया है।कहा कि उनका प्रयास रहेगा भारत को वर्ल्ड स्पोर्टस में सुपर पावर बनाने का रहेगा।


अलकनंदा अशोक के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का संयुक्त सचिव चुने जाने पर उत्तराखण्ड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी,प्रशांत जोशी,रामअवतार,राकेश जायसवाल,गोकुल मेहता,डॉ संतोष बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।