गुलदार (Leopard )का आतंक: अब 12 वर्षीय मासूम अरनव को गुलदार ने बनाया निवाला

editor1
1 Min Read
प्रतीकात्मक फोटो— उत्तरा न्यूज

new-modern

Leopard terror: Now 12-year-old innocent Arnav has been made a morsel by Leopard

टिहरी, 28 नवंबर 2022- उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में गुलदार(Leopard) का आतंक बना हुआ है।
अब टिहरी गढ़वाल के बालगंगा रेंज में 12 वर्षीय बालक अरनव को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला।

टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा के बालगंगा रेंज स्थित मयकोट गांव का यह मामल‌ है। अरनव पुत्र रणवीर गांव के पास में ही खेलकर घर लौट रहा था, जिसको देर शाम गुलदार ने निवाला बना डाला।

क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा है। क्षेत्र में बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है।


जानकारी अनुसार अरनव राउमा विद्यालय केमरिसौड़ में कक्षा 6 का छात्र था।घटना के बाद मौके पर पहुंची रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस और वन विभाग की मदद से रात 2:30 बजे मिला अरनव का छिन्न-भिन्न शव मिल हुआ। घटना के बाद प्रभावित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।