Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पोल से गिरकर बेहोश हुआ श्रमिक, यातायात पुलिस की तत्परता से पहुंचा अस्पताल

पिथौरागढ़। आज जिओ लाइन की फिटिंग करते समय शनिवार को एक मजदूर पोल से गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल होकर बेहोश हो गया।…

पिथौरागढ़। आज जिओ लाइन की फिटिंग करते समय शनिवार को एक मजदूर पोल से गिर गया और गंभीर रूप से चोटिल होकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया जिससे समय रहते मजदूर की जान बचाई जा सकी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

दरअसल शनिवार को जिओ लाइन में कार्य कर रहा मजदूर केमू स्टेशन के पास पोल से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। पास में ही मौजूद यातायात चौकी के उप निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, अरविंद जोशी, हरीश लटवाल, होमगार्ड महेश पाण्डे घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले गए। होश में आने पर उसने अपना नाम भुवन गिरी पुत्र गणेश गिरी निवासी देवलथल जिला पिथौरागढ़ बताया। हालत ठीक होने पर उसने पुलिस टीम का आभार जताया।