बड़ी खबर- भाजपा महासचिव बीएल संतोष को तेलंगाना एसआईटी का समन

बेंगलुरू। तेलंगाना में टीआरएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच कर रहे पुलिस एसआईटी ने भाजपा के महासचिव बी एल संतोष को मामला की पूछताछ…

बेंगलुरू। तेलंगाना में टीआरएस के विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच कर रहे पुलिस एसआईटी ने भाजपा के महासचिव बी एल संतोष को मामला की पूछताछ के लिए 21 नवंबर को बुलाया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बेंगलुरू के मल्लेश्वरम में भाजपा के कर्नाटक मुख्यालय में संतोष को दिये गये नोटिस में जांच अधिकारी बी गंगाधर ने उन्हें आगाह किया कि एसआईटी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश नहीं होने पर उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। हालांकि, भाजपा महासचिव टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

भाजपा महासचिव (संगठन) को भविष्य में कोई अपराध नहीं करने, सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने, मामले के तथ्यों से जुड़े किसी व्यक्ति को धमकी, प्रलोभन नहीं देने, या वादा नहीं करने का निर्देश दिया गया है। एसआईटी की अनुमति के बिना संतोष के विदेश यात्रा करने पर भी रोक लगा दी गयी है।