जानें छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे

दिल्ली। आज देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। इन उपचुनावों में 4 सीटों पर…

दिल्ली। आज देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। इन उपचुनावों में 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। आरजेडी और शिवसेना (उद्धव गुट) को 1-1 सीट पर जीत मिली। तेलंगाना में टीआरएस आगे चल रही है। दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आए उपचुनाव के इन नतीजों ने राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी बड़ा संदेश दे दिया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमन गिरी ने जीत हासिल की है। हरियाणा जिले के आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्य बिश्नोई जीते और महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ऋतुजा लटके विजयी हुई। ओडिशा की धामनगर सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विष्णु चरण सेठी जीते।

बिहार की मोकामा सीट पर राजद की नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को मात दे दी। वहीं गोपालगंज सीट पर भाजपा की कुसुम देवी विजयी हुई। तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर टीआरएस प्रत्याशी के. प्रभाकर रेड्डी आगे चल रहे हैं।