उत्तरकाशी से बड़ी खबर: भूकम्प के तेज झटकों  से थर्राये जनपद

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार आज रविवार सुबह के समय जनपद भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा।…

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार आज रविवार सुबह के समय जनपद भूकंप के तेज झटकों से कांप उठा। दरअसल छुट्टी के दिन लोग अपने घरों में थे तभी अचानक 8: 33 पर में भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोग अपने घरों से बहार निकल आये। हालांकि किसी प्रकार की जानमाल के नुक़सान की खबर नहीं है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


  
इधर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नही हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली,रुद्रप्रयाग में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। लोग घरों से बाहर निकल आये। रिक्टर पैमाना पर 4.5 मापा गया है।