Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

मेलगांव की रामलीला: राम ने किया ताड़का वध

Ramlila of Melgaon: Ram killed Tadka दन्यां (अल्मोड़ा), 29 अक्टूबर 2022- सरयू घाटी में स्थित मेलगांव में रामलीला का मंचन के दूसरे दिन ताड़का वध…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Ramlila of Melgaon: Ram killed Tadka

दन्यां (अल्मोड़ा), 29 अक्टूबर 2022- सरयू घाटी में स्थित मेलगांव में रामलीला का मंचन के दूसरे दिन ताड़का वध का आकर्षक मंचन किया गया।


दूसरे दिन दशरथ विश्वामित्र संवाद को भी खूब पसंद किया गया।

Ramlila of Melgaon: Ram killed Tadka
Ramlila of Melgaon: Ram killed Tadka


अन्य प्रसंगों में विश्वामित्र ने राम लक्ष्मण को राक्षसों की रक्षा के लिए मांगा तो राजा दशरथ मना करने लगे, फिर मुनि के मनाने के बाद दशरथ माने और अपने दोनों पुत्रों को राक्षसों का वध करने के लिए भेज दिया, फिर राम लक्ष्मण ने ताड़का, मारीच, सुबाहु वध, जनक- विश्वामित्र संवाद आदि दृश्य दिखाए गये।


दूसरे दिन जनक का अभिनय रमेश जोशी, दशरथ का अभिनय हरीश जोशी, रावण दिनेश जोशी, विभीषण दुर्गा दत्त, विश्वामित्र का अभिनय सुरेश जोशी, ने किया।


इस बार राम लक्ष्मण सहित कई पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभा रही है, रामलीला को भव्य बनाने के लिए युवाओ ने एक माह की तालीम ली है, रामलीला में अध्यक्ष दिनेश जोशी, गणेश पांडेय, रमेश जोशी, लक्ष्मी दत्त, केसर सिंह, गोपाल दत्त, हंसा दत्त, धर्मानन्द सहित कई लोग मौजूद रहे।