सोशल मीडिया पर जिला प्रशासन को कहे अपशब्द, फिर हुई यह कार्रवाई

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया फेसबुक पर जिला प्रशासन को गाली गलौज व अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार…

पिथौरागढ़। सोशल मीडिया फेसबुक पर जिला प्रशासन को गाली गलौज व अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर सूरज पोखरिया नाम के फेसबुक यूजर ने जिला प्रशासन को गाली- गलौच कर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने इस उसके बारे में जानकारी जुटाई, जिसमें उसका नाम सूरज प्रताप सिंह पोखरिया निवासी डीडीहाट का निवासी होना पता चला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्रभारी निरीक्षक अस्कोट उमराव सिंह ने मामले में कार्यवाही करते हुए सूरज प्रताप पोखरिया को थाने बुलाकर उसकी काउन्सलिंग की। साथ ही उसके द्वारा प्रसारित पोस्ट को हटवाते हुए उसका चालान किया गया। इस दौरान सूरज प्रताप सिंह पोखरिया ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इस तरह का काम न करने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना भी दिया।