बड़ी खबर- पंजाब में भी पुरानी पेंशन बहाल करेगी प्रदेश सरकार

editor1
1 Min Read

पंजाब। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के साथ ही अन्य राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब सरकार राज्य में पुरानी पेंशन व्यवस्था को वापस लाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर जानकारी दी है। अगर ऐसा होता है तो वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बाद चौथा राज्य होगा, जहां पुरानी पेंशन प्रणाली हो रही है।

new-modern

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि पंजाब सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) को वापस लाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर मैंने अपने मुख्य सचिव से बात की है और उन्हें इसके लागू करने के बारे में अध्ययन करने को कहा है। हम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।