Breaking- उत्तराखंड में बेरोजगारों को लगा झटका, UKSSSC की एक दर्जन से ज्यादा परीक्षाएं निरस्त

देहरादून। उत्तराखंड में नौकरी तलाश रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 13 विभागों में 5363 पदों की…

देहरादून। उत्तराखंड में नौकरी तलाश रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 13 विभागों में 5363 पदों की भर्ती निरस्त कर दी है। उक्त पद लोक सेवा आयोग को ट्रांसफर होने के बाद यह कदम उठाया गया है। आदेश नीचे देखें-

IMG 20220915 212210

जानकारी के अनुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने गुरुवार को राजस्व उप निरीक्षक- लेखपाल, बंदी रक्षक, पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक मानचित्रकार- सर्वेयर, वन आरक्षी, अवर अभियंता, अन्वेषक कम संगणक,पुलिस आरक्षी, उप निरीक्षक पुलिस, चारा सहायक- सहायक कृषि अधिकारी, सहकारिता पर्यवेक्षक, गन्ना – दुग्ध पर्यवेक्षक, सहायक लेखाकार- लेखा परीक्षक की भर्ती निरस्त की हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

सबसे बड़ा असर पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों पर पड़ा है। प्रदेश भर में मई – जून 2022 में पुलिस भर्ती की फिजिकल परीक्षा आयोजित हो चुकी है जिसके लिए करीब तीस हजार युवा चयनित हो चुके हैं। प्रदेश में वैसे ही सात साल बाद 1521पदों पर पुलिस भर्ती आई थी।