बड़ी खबर- उत्तराखंड के इस विभाग के 84 कर्मचारी होंगे जबरन रिटायर

editor1
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके अनुसार परिवहन निगम मुख्यालय ने निगम में काम कर रहे 84 अक्षम कर्मचारियों को जबरन रिटायर करने का आदेश जारी किया है। निगम के निर्णय से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस मामले में जल्द ही यूनियन बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

new-modern

शुक्रवार को परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से जारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति (सीआरएस) के आदेश के तहत निगम ने देहरादून, नैनीताल, टनकपुर के मंडल प्रबंधन को आदेश दिया है कि वह अक्षम 84 कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देते हुए जानकारी मुख्यालय को भेजे। इसमें स्पष्ट किया गया है कि 1 लिपिक, 69 ड्राईवर, 14 कंडक्टर ऐसे हैं जो कि अक्षम हैं। वह अपने पद के सापेक्ष काम नहीं कर सकते हैं।

बताया गया कि इन सभी को परिवहन निगम कर्मचारी (अधिकारियों से भिन्न) सेवा नियमावली-2015 के विनियम 37(क) के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारी पहले नोटिस जारी करेंगे और फिर रिटायर की कार्रवाई होगी। इससे देहरादून मंडल से 39, नैनीताल से 25 और टनकपुर से 20 कर्मचारी शामिल हैं।