ब्रेकिंग- पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंची पुलिस, 68 कर्मियों की सूची तलब

पंतनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच अब आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं की ओर भी मुड़ने लगी…

पंतनगर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच अब आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं की ओर भी मुड़ने लगी है। एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार शाम पंतनगर विश्वविद्यालय पहुंचकर टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी सेल में दस्तावेज खंगाले।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस दौरान यूकेएसएसएससी के माध्यम से लगभग चार माह पूर्व नियुक्त 83 सहायक लेखाकारों एवं टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी के माध्यम से यूपीसीएल में भर्ती 68 कर्मियों की सूची तलब की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न भर्तियों से जुड़ी फाइलों और पत्रावलियों का निरीक्षण किया और जानकारी एकत्रित की।